Connect with us

News

Rr Vs Mi Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates – Amar Ujala Hindi News Live

Published

on

Rr Vs Mi Ipl Live Score: Rajasthan Royals Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates - Amar Ujala Hindi News Live

11:51 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : राजस्थान ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं, मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।

जायसवाल-सैमसन के बीच हुई शतकीय साझेदारी

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की  साझेदारी हुई। बारिश से प्रभावित इस मैच में पीयूष चावला ने जोस बटलर को सातवें ओवर में शिकार बनाया। पिछले मैच के विजेता रहे बटलर ने मुंबई के खिलाफ छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला जिन्होंने जायसवाल के साथ 109 रनों की विशाल साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। 

जायसवाल ने जड़ा शतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे।

11:43 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : जायसवाल ने जड़ा शतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2024 का पहला शतक ठोका है। उन्होंने 59 गेंदों में सैकड़ा लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।

11:12 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 123/1

राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। जायसवाल 65 और सैमसन 20 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 41 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।

10:58 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : जायसवाल ने पूरा किया अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इसके लिए 31 गेंदों का सहारा लिया। यह उनके आईपीएल करियर का नौवां पचासा है।

10:53 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड किया। वह 35 रन बनाकर लौटे। बटलर और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं।

10:43 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : रुकावट के बाद दोबारा शुरू हुआ मुकाबला

बारिश की वजह से प्रभावित हुआ राजस्थान बनाम मुंबई मैच एक बार फिर शुरू हो गया है। यह मुकाबला बिना किसी कटौती के खेला जा रहा है। राजस्थान की सलामी जोड़ी क्रीज पर पहुंच चुकी है। पारी का सातवां ओवर मोहम्मद नबी फेंकेंगे।

10:41 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : कब शुरू होगा मैच?

सभी कवर हटा दिए गए हैं। राजस्थान बनाम मुंबई मैच की शुरुआत 10:45 बजे से होगी।

10:36 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : बारिश ने एक बार फिर दी दस्तक

बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मुकाबला बीच में रुका हुआ है। डीएलएस नियम के अनुसार, इस स्टेज पर डीएलएस पार स्कोर 41 रन है। हालांकि, राजस्थान का स्कोर 61/0 है। संजू सैमसन की टीम मजबूत स्थिति में है।

10:28 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : कब शुरू होगा मुकाबला

बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। राजस्थान बनाम मुंबई मैच की शुरुआत 10.33 बजे से होगी।

10:05 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Reside Rating : बारिश ने दी दस्तक

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में बारिश ने दस्तक दी है। जयपुर में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है जिसकी वजह मुकाबला रुका हुआ है। कवर्स मैदान पर लगे हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Trending